नाका चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
सलानपुर(अमन राय ) :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विभिन्न त्योहारों को देखते हुए लगातार थाना क्षेत्रों में नाका चेकिंग चलाई जा रही है | पुलिस की इस नाका चेकिंग से सफलता भी मिल रही है |इसी क्रम में कमिश्नरेट के सालानपुर थाना के कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस द्वारा कोदोभीटा मोड़ के निकट नाका चेकिंग चलाया जा रहा था | पुलिस के नाका चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के एक स्कूटी पर दो लोग आ रहे थे तभी पुलिस को उनके ऊपर संदेह हुआ | पुलिस ने उन्हें रोककर वाहन की तलाशी ली तो पुलिस को उसके पास से हथियार बरामद हुये | पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई. पकड़े गये आरोपी का नाम संजय कुमार एवं सलीम शेख के रूप में हुई है दोनों आरोपी चिरकुंडा थाना के सोनाडांगा के निवासी है | बताया गया कि यह आरोपी क्षेत्र में कपड़ा व्यवसाई करने के नाम पर क्षेत्र मे घूम रहे थे एवं किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे | पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?